मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एम. आर्ट्स फिल्म प्रोडक्शन के वैनर तले बनी हिंदी फिल्म ‘द डार्क लाइट’ का पहला प्रमोशन मुंबई के होटल ताज में हुआ The first promotional event for the Hindi film ‘The Dark Light’—produced under the banner of M. Arts Film Production—was held at the Taj Hotel in Mumbai.

लेखक: प्रकाशित:
एम. आर्ट्स फिल्म प्रोडक्शन के वैनर तले बनी हिंदी फिल्म ‘द डार्क लाइट’ का पहला प्रमोशन मुंबई के होटल ताज में हुआ The first promotional event for the Hindi film ‘The Dark Light’—produced under the banner of M. Arts Film Production—was held at the Taj Hotel in Mumbai.
-धनबाद जिले और झारखंड के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि, फिल्म जगत में बढ़ी राज्य औऱ जिले की पहचान
मुंबई : प्रोड्यूसर एवं लेखक रियाज कुरैशी के एम आर्ट फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी हिंदी फीचर फिल्म *‘द डार्क लाइट’* का भव्य प्रमोशन आज मुंबई के होटल ताज  में अल्फा नियोन स्टूडियो के द्वारा जानी-मानी फिल्मी हस्तियों के बीच आयोजित किया गया। 
फिल्म के निर्माता एमडी रियाज कुरैशी हैं, निर्देशक अनिरुद्ध गौतम हैं, जबकि कथा,पटकथा,चित्रपट,एवं संवाद लेखक रियाज कुरैशी के हैं। फिल्म के गीतकार विनय तिवारी एवं नासिर खान है, संगीतकार बुल्लू घोष एवं नासिर खान  हैं और इस फ़िल्म में कुमार सानू, उदित नारायण, मेंडी सिंह एवं नासिर खान जैसे दिग्गजों ने गीतों को आवाज दी है।
*‘द डार्क लाइट’* कोयले के अवैध खनन  से हो रही जानो माल के तबाही एवं बर्बादी पर आधारित एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है। फिल्म की पूरी शूटिंग धनबाद जिले के कोयलांचल क्षेत्रों में हुई है, जो धनबाद और झारखंड के लिए गर्व की बात है। निर्माता ने बताया कि यह फिल्म बहुत जल्द देश-विदेश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस फिल्म से राज्य के कलाकारों और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।हिंदी फिल्म द डार्क लाइट के प्रोमोशन के दौरान बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता एवं एन. एच स्टूडियो के मालिक नरेंद्र जी हीरावत,अल्फा नियोन स्टूडियो की मालिक मेघना हिरावत उपाध्याय, अमित उपाध्याय, कविता अग्रवाल,  महेश भट्ट, पूजा भट्ट अवतार गिल समेत सेकड़ों 
दिग्गज लोगों की मौजूदगी में फिल्म का प्रोमोशन किया गया। फ़िल्म प्रोमोशन के दौरान बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माताओं के द्वारा इस फ़िल्म की काफी सराहना की गई।
Uploaded Image

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन