मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बैठक में किया गया प्रखंड कांग्रेस कमेटी का विस्तार, कई नए सदस्य कांग्रेस में शामिल Block Congress Committee expanded at meeting; several new members join Congress

लेखक: प्रकाशित:
बैठक में किया गया प्रखंड कांग्रेस कमेटी का विस्तार, कई नए सदस्य कांग्रेस में शामिल Block Congress Committee expanded at meeting; several new members join Congress
गम्हरिया : प्रखंड कांग्रेस कमेटी की गम्हरिया स्थित श्रीराम डिवाइन पब्लिक स्कूल में सम्पन्न हुई बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। प्रखंड अध्यक्ष अनिल ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न दलों के दो दर्जन से अधिक नए सदस्यों को कांग्रेस में शामिल किया गया। इस अवसर पर  जिला प्रभारी बैलेंस तिर्की ने कहा कि जिला, प्रखंड, पंचायत एवं नगर स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देना आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता देबू चटर्जी ने महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उन्हें नेतृत्व की भूमिका में आगे लाने पर विशेष जोर दिया। कोल्हान महासचिव (इंटक) राणा सिंह ने नए कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया तथा संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का संदेश दिया। प्रखंड अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने संगठन विस्तार की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रत्येक क्षेत्र में बीएलए-2 की नियुक्ति की जा रही है। साथ ही प्रखंड, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर अध्यक्ष, सचिव एवं महासचिव सहित विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में कांग्रेस संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा विशेष गहन पुनरीक्षण एवं बीएलए-2 की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही नए सदस्यों एवं पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी दिवाकर झा,  जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव राजू रजक, रिजवान खान, बृजेश सिंह, रविंद्र मंडल, कमल नयन, सूरज महतो, राजू दास, वैद्य संजय, सुमंत शर्मा, उर्मिला देवी एवं गौरी शंकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Uploaded Image

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन