मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विश्व योगा सह संगीत दिवस पर अभा तैलिक वैश्य समाज ने किया कई कार्यक्रमों का आयोजन The Akhil Bharatiya Tailik Vaishya Samaj organized several events to mark World Yoga Day and World Music Day.

लेखक: प्रकाशित:
विश्व योगा सह संगीत दिवस पर अभा तैलिक वैश्य समाज ने किया कई कार्यक्रमों का आयोजन The Akhil Bharatiya Tailik Vaishya Samaj organized several events to mark World Yoga Day and World Music Day.
गम्हरिया : विश्व योगा सह संगीत दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय तैलिक  वैश्य समाज की ओर से गम्हरिया के बोलायडीह स्थित भामाशाह धर्मशाला सह आरोग्य गौशाला परिसर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रातःकाल में सर्वप्रथम योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्षद धनंजय गुप्ता, वैश्य समाज के जमशेदपुर अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, विनोद गुप्ता, राकेश कुमार व कोल्हान अध्यक्ष रविंद्र साहू द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस शिविर में उपस्थित योग गुरु योगानंद बाबा द्वारा लोगो को विभिन्न योगासनों की जानकारी देते हुए योगाभ्यास कराया गया। मौके पर उपस्थित समाज के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद साहू (गोपाल जी) ने भी लोगों से निरोग रहने के लिए प्रतिदिन योग करने की सलाह दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन योगासन करने से आजीवन रोगमुक्त रह सकते हैं। शिविर के समापन के उपरांत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित डॉ. शांति व उनकी टीम द्वारा 50 से अधिक ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें समुचित उपचार की सलाह दी गई। इस मौके पर गुरुकुल आश्रम, सापड़ा के बच्चों समेत सैकड़ों लोगों के बीच भोगस्वरूप खिचड़ी और खीर का वितरण किया गया। इस मौके पर दोपहर में भारती विविध कला मंदिर की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस दौरान मौजूद श्याम नारायण, कुमार संजय, मिस भारती, मंजू देवी, शुक्ला बनर्जी, प्राची सिंह, समीर मुखर्जी, श्रुति दीक्षित, तनु समेत अन्य कलाकारों द्वारा एक से एक फिल्मी गीतों से श्रोताओं को खूब झुमाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाज के सत्यनारायण साहू, महासचिव राजेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष रूपलाल साहू, संतोष प्रमाणिक, रूबी देवी, संतोष कुमार साहू, वैद्यनाथ साहू, कृष्णा कुमार साहू, शिवलाल साहू, लालबाबू साहू, आकाश कुमार, रामबोल साहू, सुरेश साहू समेत सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
Uploaded Image

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन