गम्हरिया : पीसीएम क्लासेस छोटा गमरिया की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित सरायकेला कोर्ट के अधिवक्ता सुश्री प्रशंसा दीवान तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सैनिक नवीन महतो, समाजसेवी जवाहर लाल माहली आदि उपस्थित थे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर पीसीएम क्लासेस के निदेशक चंद्रनाथ महतो ने बताया कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची से 12वीं की परीक्षा में अव्वल स्थान पाने वाले वाणी विद्या मंदिर विद्यालय, विद्या भारती विद्यालय तथा एसएस प्लस टू हाई स्कूल ग़म्हरिया के टॉपर छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है। इस दौरान अतिथियों द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान विधा भारती स्कूल के महेंद्र कुमार, वाणी विद्या मंदिर के कृष्णा मुर्मू, वाणी विद्या मंदिर के जयंती एवं सुमन कुमारी तथा एस एस हाई स्कूल के नेहा कुमारी के अलावा अन्य संस्थानों से पूजा, अदिति, गोलू, प्रिया, विक्की सोय, प्रणीत महतो, सौरव यादव आदि को सम्मानित किया गया।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें