गम्हरिया : सीबीएसई द्वारा जारी वर्ष 2026 के मैट्रिक परीक्षा परिणाम मे विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया के शत प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष विद्यालय से दसवीं की परीक्षा में कुल 106 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिसमें सभी सफल रहे। इसमें 94 प्रतिशत अंक लाकर छात्रा प्रगति कुमारी विद्यालय टॉपर बनी। जबकि 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रितिका पॉल द्वितीय तथा 90.8 प्रतिशत अंक लाकर सुप्रिया कुमारी तृतीय टॉपर रही। इस वर्ष विद्यालय की छात्राओं ने ही बाजी मारी। बच्चों की इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार झा तथा उप प्राचार्य आनंद सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें