पटमदा : दलमा हाईटेक नर्सरी धूसरा में नि:शुल्क मेडिकल कैंप में 150 मरीजों का ईलाज कर नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नावार्ड आरओ रांची के सहयोग से टीआरसीएससी जमशेदपुर के तत्वावधान में किया गया। शिविर में चिकित्सक डॉ. मोतिन अहमद खान ने कहा कि मेडिकल कैंप में पहुंचे अधिकांश मरीजों में पोषक तत्वों की कमी से होने वाले रोग ज्यादा मिले। सभी मरीजों को पोष्टिक भोजन का सेवन करने के साथ नशा से दूर रहने की सलाह दी गई। मेडिकल कैंप में मुख्य रूप से चिकित्सक डॉ. मोतिन अहमद खान, सचिव मानस दास, अध्यक्ष डॉ. तापस पाइक, डॉ. सुरेश प्रसाद साहू, स्वपन, हरिहर सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें