मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नीतीश कुमार का मुख्य मंत्री पद से त्याग पत्र देना और सम्राट चौधरी का मुख्य मंत्री बनना, जेडीयू के ताबूत में आखिरी कील गाड़ना साबित होगा Nitish Kumar's resignation as Chief Minister, and Samrat Chaudhary's elevation to the post, will prove to be the final nail in the JD(U)'s coffin

लेखक: प्रकाशित:
नीतीश कुमार का मुख्य मंत्री पद से त्याग पत्र देना और सम्राट चौधरी का मुख्य मंत्री बनना, जेडीयू के ताबूत में आखिरी कील गाड़ना साबित होगा Nitish Kumar's resignation as Chief Minister, and Samrat Chaudhary's elevation to the post, will prove to be the final nail in the JD(U)'s coffin
रांची (Ranchi) : आजतक नीतिश जी के आड़ में बीजेपी शासन कर रहा था,अब खुल कर सांप्रदायिक उन्माद भड़काया जाएगा, नफरत की ऐसी आंधी बिहार में बहेगी की उत्तर प्रदेश और आसाम भी पीछे छूट जायेगा और बुद्ध की भूमि बिहार बुरी तरह से लहू लोहान हो जाएगा, आने वाला समय बिहार और बिहारियों पर बहुत भारी पड़ने वाला है। अब डायरेक्ट दिल्ली से शासन होगा, जेडीयू का तो नाश हो ही जाएगा, जेडीयू का बीस साल पुराना महल ताश की पत्ती की तरह भड़भड़ा कर गिर जाएगा और उसमें नीतीश कुमार और उनकी जेडीयू दफन हो जाएगी। बिहार का स्थिति मणिपुर, जम्मू कश्मीर और लद्दाख की तरह हो जाएगा बिहार में आतंक का राज आ जाएगा, अपहरण, लुट, बलात्कार और गरीब,दलित, पिछड़ों, अकलियतों पर जुल्म आम बात हो जाएगी, पूरे बिहार में भय और आतंक का ऐसी आंधी आएगी कि लोकतंत्र का नाम ही मिट जाएगा। सम्राट चौधरी के मुख्य मंत्री बनते ही आर एस एस और बीजेपी खुल कर खेलेंगे और तब नीतीश कुमार जी को भारी पछतावा होगा, लेकिन तब तक उनका खेल खत्म हो चुका होगा,ये बिहार की जनता के साथ सबसे बड़ा और भद्दा मजाक है। लेकिन लालू के लाल युवाओं के ह्रदय सम्राट तेजस्वी यादव बिहार को, जलने, मरने, कटने नहीं देंगे, बल्कि चक्र सुदर्शन धारण कर जनता को जुल्मी शासन और शासक से बचाएंगे हमे यही उम्मीद है। उपरोक्त विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम चौधरी ने कहा कि राजद ही आतंक के शासन को रोकेगा।
Uploaded Image

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन