गम्हरिया : सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में इस वर्ष गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। विद्यालय के निदेशक सुब्रतो राय एवं उपाध्यक्ष रिंकू राय ने सभी छात्रों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के निरंतर सहयोग की भी सराहना की। इस परीक्षा में विद्यालय के शत प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए। इसमें 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आर्यन कुमार स्कूल टॉपर रहा जबकि 86 प्रतिशत अंक लाकर सोनी कुमारी द्वितीय, 85 प्रतिशत अंक लाकर साक्षी ध्रुव तृतीय, 83 प्रतिशत लाकर ज्योति महतो चतुर्थ तथा 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सूरज ओझा पांचवां टॉपर रहा। निदेशक ने बताया कि गम्हरिया इंग्लिश स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें