मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जादूगोड़ा में मनाई गई झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत जोहेन दास बास्के की चौथी पुण्य तिथि, ग्रामीणों समेत जनप्रतिनिधियों ने किया नमन 4th death anniversary of late Jharkhand agitator Johen Das Baske celebrated in Jadugoda

लेखक: प्रकाशित:

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के नरवा पहाड़ मुख्य सड़क किनारे धोबनी गांव के समक्ष झारखंड आंदोलनकारी सह अधिवक्ता दिवंगत जोहेन दास बास्के की गुरुवार को चौथी पुण्य तिथि मनाई गई। इस मौके पर ग्रामीणों समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर नमन किया। इस मौके पर उनके छोटे भाई सह यूसिल के युवा मजदूर नेता बीएन बास्के ने कहा कि दिवंगत जोहेन दास बास्के गरीबों, विस्थापितों और यूसिल मजदूरों की आवाज थे। उन्होंने मजदूरों को जागरूक कर कंपनी में उनका हक दिलाया।पोटका झामुमो को शून्य से ऊंचाई तक पहुंचाया और पार्टी को खड़ा करने में पूरा जीवन समर्पित कर दिया। इस दौरान 1987 में उन्हें जेल भी जाना पड़ा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन