गम्हरिया : झारखंड क्षत्रिय संघ की गम्हरिया इकाई के अध्यक्ष सह क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी संतोष सिंह के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। टाटा-कांड्रा मार्ग के ट्रेनिंग मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्थित सभा की अध्यक्षता समाज के वरीय सदस्य भगवान सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि संतोष सिंह जैसे समाजसेवी विरले ही पैदा होते हैं। जिले में क्षत्रिय समाज की एकजुट करने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। समाज के वरीय सदस्य प्रमोद सिंह ने कहा कि संतोष सिंह के निधन से क्षत्रिय समेत अन्य समाज को सबसे अधिक क्षति पहुंची है। कहा कि समाज की एकजुटता में संतोष सिंह का नाम सर्वोपरि है। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में विनोद सिंह, अरविंद सिंह, पीके सिंह, बीरेंद्र सिंह, केपी सिंह, छोटन सिंह, सुरेश सिंह, मुकेश सिंह, सोनू सिंह, अनिल प्रसाद, बप्पी चंद्र दास , अनिल सिंह, पंकज झा, गुड्डू पांडे, राजू सिंह, विशाल कुमार, अरविंद सिंह, बप्पी दास, पंकज सिंह, अनु सिंह, राघवेंद्र सिंह, अमित सिंह, संजय सिंह, छोटू पंडित समेत काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें