मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्कूटनी में पांच अभ्यर्थियों का नॉमिनेशन अस्वीकृत, वार्ड 14 से सुनीता बेरा और वार्ड 16 से राजरानी महतो का निर्विरोध चुना जाना तय Five candidates' nominations were rejected during scrutiny, with Sunita Bera from Ward 14 and Rajrani Mahato from Ward 16 set to be elected unopposed

लेखक: प्रकाशित:

गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर गम्हरिया अंचल कार्यालय में वार्ड संख्या 10 से 18 तक की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को प्रपत्रों की जांच की गई।  इसी दौरान कुल पांच अभ्यर्थियों का नाम प्रपत्र में त्रुटि रहने के कारण अस्वीकृत कर दिया गया। स्कूटनी के दौरान अस्वीकृत होने वालों में वार्ड संख्या 13 से मीरा कर्मकार, वार्ड 14 से अंजू देवी, सावित्री देवी व विद्युत लता दास तथा वार्ड 18 से अर्जुन लोहार का नाम शामिल है। वार्ड संख्या 14 से नामांकन करने वाले छह अभ्यर्थियों में केवल सुनीता बेरा का ही प्रपत्र वैध पाया गया, जबकि अन्य के नामांकन निरस्त हो गए। वहीं वार्ड 16 से केवल राजरानी महतो द्वारा ही नामांकन किया गया था, जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। इन दो वार्डों से निर्विरोध चुने जाने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन