मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पहाड़पुर पंचायत भवन में विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित Farewell cum welcome ceremony organised at Paharpur Panchayat Bhawan

लेखक: प्रकाशित:
पहाड़पुर पंचायत भवन में विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित Farewell cum welcome ceremony organised at Paharpur Panchayat Bhawan
पटमदा : बोड़ाम प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत भवन में पंचायत के मुखिया अजब सिंह सरदार की अध्यक्षता में सेवानिवृत पंचायत सचिव किरण महतो को विदाई और पदभार ग्रहण करने वाले पंचायत सचिव पाठक कुंभकार का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान संबोधित करते हुए पंचायत के मुखिया अजब सिंह सरदार ने कहा कि सेवानिवृत पंचायत सचिव किरण महतो ने अपना कार्यकाल काफी सक्रिय रूप से बिताया।उनका कार्यकाल काफी सराहनीय कार्य रहा।पदभार ग्रहण करने वाले पंचायत सचिव पाठक कुंभकार ने बताया कि सेवानिवृत हुए पंचायत सचिव किरण महतो ने अपने कार्यकाल में पंचायत को बेहतर स्थान पर पहुंचाया। मेरा भी प्रयास रहेगा पंचायत को विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में मुखिया अजब सिंह सरदार, ग्राम प्रधान गणेश चंद्र महतो, पंचायत सचिव पाठक कुंभकार, रोजगार सेवक अनिरुद्ध नायक, अमित महतो, बिरिंची महतो, अश्वनी प्रामाणिक, महेश्वर सिंह, दुलाल महतो, सुकदेव बेसरा आदि उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन