मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

शिवनारायणपुर में सुरक्षा गार्ड संदीप महतो हत्याकांड में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त कई सामान बरामद Three accused in the murder of security guard Sandeep Mahato in Shivnarayanpur arrested, several items used in the murder recovered

लेखक: प्रकाशित:
शिवनारायणपुर में सुरक्षा गार्ड संदीप महतो हत्याकांड में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त कई सामान बरामद Three accused in the murder of security guard Sandeep Mahato in Shivnarayanpur arrested, several items used in the murder recovered
सरायकेला : जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के शिवनारायणपुर जंगल में बीते 25 दिसंबर को हुए सिक्योरिटी गार्ड संदीप महतो हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। उक्त मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में शिवनारायणपुर निवासी विकास चंद्र महतो, गौरांगो कालिंदी तथा गम्हरिया निवासी संदीप प्रमाणिक उर्फ फटिक शामिल है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी विकास चंद्र महतो को संदेह था कि मृतक संदीप महतो के साथ उसकी पत्नी का अवैध संबंध है। इसी शक के चलते उसने हत्या की साजिश रची और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। बताया गया है कि गम्हरिया निवासी सुखलाल महतो का पुत्र संदीप महतो बीते 24 दिसंबर को काम पर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन 25 दिसंबर को उसका शव शिवनारायणपुर जंगल से बरामद किया गया। शव को पहचान से बचाने के उद्देश्य से झाड़ियों में छुपाया गया था। इस संबंध में आदित्यपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। तत्पश्चात, एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सरायकेला के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल इनपुट के आधार पर छापेमारी कर इस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, गैंता और कुदाल, घटना में इस्तेमाल सीएनजी ऑटो, मृतक की मोटरसाइकिल, मृतक का अधजला आधार कार्ड और पासबुक तथा दो मोबाइल फोन बरामद किया है। इस हत्याकांड के उद्भेदन में शामिल टीम में सरायकेला एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, आदित्यपुर थाना प्रभारी बिनोद तिर्की, एसआई सुधांशु कुमार, विनोद टुडू और सुरेश राम आदि शामिल थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन