मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सैमसंग टेक्निकल स्कूल वाराणसी में दीक्षांत समारोह का आयोजन Convocation ceremony organised at Samsung Technical School, Varanasi

लेखक: प्रकाशित:
सैमसंग टेक्निकल स्कूल वाराणसी में दीक्षांत समारोह का आयोजन Convocation ceremony organised at Samsung Technical School, Varanasi
. 62 प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाण पत्र।
. युवाओं को बेहतर भविष्य प्रदान कर रहा सैमसंग टेक्निकल स्कूल - आयुक्त
वाराणसी : सैमसंग टेक्निकल स्कूल वाराणसी में सोमवार को दीक्षांत समारेह का आयोजन किया गया जिसमें टेक्निसीयन राचा एवं एचएचपी के प्रथम एवं द्वितीय बैच के कुल 62 प्रशिक्षुओं के बीच अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त डीआईसी वाराणसी मोहन कुमार शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। उन्होंने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सैमसंग टेक्निकल स्कूल का प्रशिक्षण काबिले तारीफ है। यह प्रशिक्षण प्राप्त कर आप नौकरी तो कर ही सकते हैं स्वरोजगार की दिशा में भी रास्ते खुले हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। श्री शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत पांच लाख रूपये की राशि बिना व्याज प्राप्त करने का प्रावधान है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से इस योजना का लाभ लेने की अपील की साथ ही हर संभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने सेंटर प्रभारी आशुतोष कुमार की तारीफ करते हुए उनका अभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित बतौर विशिष्ट अतिथि इंडस्टी एसोसिएश्सन के अध्यक्ष राजेश कुमार भाटिया ने आईडीटीआर के वरीय प्रबंधक सह सैमसंग टेक्निकल स्कूल वाराणसी के प्रभारी आशुतोष कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हीं के प्रयास के बाद इस सेंटर में इस कोर्स की शुरूआत की गई है। श्री भाटिया ने प्रशिक्षुओं से इस सुनहरे अवसर का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 6 माह का समय आपके भविष्य को नई दिशा प्रदान इस अवसर पर संस्थान के अधिकारी,कर्मचारी समेत काफी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन