मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टाटा मोटर्स के डीजीएम प्रणय कांत प्रसाद को मानद डॉक्टरेट उपाधि, कैथोडिक इलेक्ट्रो डिपोजिशन शोध पर मिला पीएचडी, जताया आभार Tata Motors DGM Pranay Kant Prasad receives an honorary doctorate, PhD for his research on cathodic electrodeposition. Expresses gratitude

लेखक: प्रकाशित:
टाटा मोटर्स के डीजीएम प्रणय कांत प्रसाद को मानद डॉक्टरेट उपाधि, कैथोडिक इलेक्ट्रो डिपोजिशन शोध पर मिला पीएचडी, जताया आभार Tata Motors DGM Pranay Kant Prasad receives an honorary doctorate, PhD for his research on cathodic electrodeposition. Expresses gratitude
आदित्यपुर : टाटा मोटर्स प्लांट-3 के डीजीएम प्रणय कांत प्रसाद को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उद्योग क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे तकनीकी नवाचार और शोध योगदान के लिए प्रदान किया गया। डॉ. प्रणय कांत प्रसाद ने 'कैथोडिक इलेक्ट्रो डिपोजिशन' विषय पर गहन शोध कार्य करते हुए अपनी पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। यह शोध ऑटोमोबाइल सेक्टर में उन्नत तकनीकों के विकास और वाहन निर्माण प्रक्रियाओं में गुणवत्ता सुधार से जुड़ा बताया जा रहा है।अपनी इस उपलब्धि को "लाइफ टाइम अचीवमेंट" बताते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि टाटा मोटर्स के सहयोग और तकनीकी माहौल को समर्पित है, जिसने हर कदम पर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने विशेष रूप से अपने गाइड डॉ. शैलेश और डॉ. प्रतीक का आभार जताया, जिन्होंने शोध यात्रा के दौरान मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान किया।
डॉ. प्रणय कांत प्रसाद ने कहा कि शोध कार्ययात्रा चुनौतीपूर्ण जरूर थी, लेकिन टीमवर्क और सही दिशा के कारण यह मुकाम हासिल हुआ। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में भी वे उद्योग क्षेत्र में नई तकनीकों और नवाचारों पर काम करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। इस उपलब्धि से टाटा मोटर्स के तकनीकी क्षेत्र में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ गया है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन