मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

इंटक और आईएलओ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय लिंग प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित One day gender training cum workshop organized under the joint aegis of INTUC and ILO

लेखक: प्रकाशित:
इंटक और आईएलओ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय लिंग प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित One day gender training cum workshop organized under the joint aegis of INTUC and ILO
# घरेलू व अन्य क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को दी गई श्रम कानूनों की जानकारी
गम्हरिया : इंटक और आईएलओ के संयुक्त तत्वाधान में औद्योगिक क्षेत्र तथा घरेलु व कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में काम करने वाली महिला कामगारों के साथ हो रहे भेदभाव को दूर करने और उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य  से एक दिवसीय लिंग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। गम्हरिया के डीवीसी मोड़ के समीप आयोजित इस कार्यशाला में काफी संख्या में महिला व पुरुष कामगार शामिल हुए। कार्यशाला में श्रम क़ानून, श्रमिकों के अधिकार, सामाजिक समावेश, लिंग समानता आदि मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में इंटक महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा देविका सिंह तथा विशिष्ट अतिथि इंटक के राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार राय उपस्थित थे। इस दौरान देविका सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है। वे विभिन्न क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कम कर रही है। दोनों में समानता है। राष्ट्रीय सचिव विनोद राय ने उन्हें विभिन्न श्रम कानूनों की जानकारी दी। वहीं, इंटक के राष्ट्रीय सचिव शहनाज रफ़ीक़ ने दिल्ली से ऑनलाइन जुड़कर विभिन्न कंपनियों के अलावा निर्माण क्षेत्र और घरेलु कामगार महिला व पुरुष को उनके लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बनाए गए क़ानून तथा आईएलओ की ओर से प्रसारित एजेंडे की जानकारी दी। इस मौके पर महिला इंटक की राष्ट्रीय सचिव शिखा चौधरी और प्रदेश सचिव मीरा तिवारी भी उपस्थित थी।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन