मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी के नेतृत्व में टीजीएस में चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान Road safety awareness campaign conducted in TGS under the leadership of trainee DSP Pooja Kumari

लेखक: प्रकाशित:
प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी के नेतृत्व में टीजीएस में चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान Road safety awareness campaign conducted in TGS under the leadership of trainee DSP Pooja Kumari
गम्हरिया : टाटा-कांड्रा मार्ग पर आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एसपी मुकेश कुमार लूणायत के निर्देशानुसार, बड़ी बड़ी कंपनियों में कामगारों के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी के नेतृत्व में ग़म्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक की उपस्थिति में गम्हरिया स्थित टाटा स्टील ग्रोथ शॉप में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर पूजा कुमारी ने कहा कि सड़क पर आम लोग अपने कर्तव्य का पालन करे, नियमों को माने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करे तो प्राणघातक हादसों को टाला जा सकता है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को यातायात नियम एवं सुरक्षा की जानकारी दी गई। इस मौके पर गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने कहा कि आपका जीवन काफी अनमोल है। एक छोटी सी लापरवाही से लोग जीवन गवां लेते हैं। इसलिए सड़क पर चलते समय किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरते। मौके पर उपस्थित टीजीएस के महाप्रबंधक शरद कुमार शर्मा ने सड़क सुरक्षा के महत्व के बाबत जानकारी साझा किया। इस मौके पर काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन