मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सामाजिक संस्था अस्तित्व ने ग्रामीण इलाके में लगाया निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर Social organization Astitva organized a free eye check-up camp in the rural area

लेखक: प्रकाशित:
सामाजिक संस्था अस्तित्व ने ग्रामीण इलाके में लगाया निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर Social organization Astitva organized a free eye check-up camp in the rural area
आदित्यपुर : सामाजिक संस्था अस्तित्व की ओर से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के सातवाहिनी, जुलुमटांड़ स्थित नव प्राथमिक विद्यालय में त्रिनेत्रम हॉस्पिटल के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश महाली ने किया। इस दौरान उन्होंने भी अपना नेत्र जांच कराया। शिविर में त्रिनेत्रम हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. प्रदीप के साथ पूरी टीम ने तकनीकि ढंग से मशीन द्वारा मरीजों के आँखों की जाँच की। इस दौरान उनके ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच भी की गई। इस शिविर में कुल 150 लोगों की नेत्र जांच की गई जिसमे 20 मोतियाबिंद पीड़ितों को चिन्हित किया गया। इन मोतियाबिंद पीड़ितों का निःशुल्क ऑपरेशन आगामी 30 जनवरी को किया जाएगा। इस मौके पर मां भूमि महिला विकास संगठन के संचालक रितेश मुखिया उर्फ़ अभय प्रताप सिंह और रंजल सिंह भी उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में संस्था के सक्रिय सदस्य दिनेश गोराई, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज महतो, समाजसेवी उत्तम पात्रो, अर्चिता अन्नू चौबे, मनमोहन चौबे आदि का सराहनीय योगदान रहा।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन