मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नियमित रक्तदान कर जरूरतमंदों को दें जीवनदान- अरविंद सिंह Give life to the needy by donating blood regularly - Arvind Singh

लेखक: प्रकाशित:
नियमित रक्तदान कर जरूरतमंदों को दें जीवनदान- अरविंद सिंह Give life to the needy by donating blood regularly - Arvind Singh
#


बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज के शिविर में 165 यूनिट रक्त संग्रह 
गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड में नेताजी सुभाष चंद्र की जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्रह्मानंद ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 165 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कंपनी परिसर में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रक्त के बगैर मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। समाज के सभी तबके के लोगों को नियमित रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंदों को जीवनदान देकर हम सभी पुण्य के भागीदार हो सकते हैं। इस मौके पर युवा समाजसेवी जय सिंह ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों की ओर से किया जा रहा यह पुनीत कार्य काफी सराहनीय है। उन्होंने कामगारों को रक्तदान में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील किया। इस मौके पर रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किया गया। इस मौके पर कंपनी के मुख्य प्रबंधक अविनाश झा ने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन में कंपनी का प्रयास अव्वल है। रक्तदान के साथ सीएसआर के तहत लगातार विद्यालय समेत अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रही है। इस मौके पर यूनिट हेड अविनाश झा, प्रहलाद चौधरी, सुमित नारायण, भुवनेश पारीक, रश्मि तिवारी, उत्तम मिश्रा, विकास राय, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन