मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर राजद ने दी श्रद्धांजलि RJD pays tribute to former Bihar CM Karpoori Thakur on his birth anniversary

लेखक: प्रकाशित:
बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर राजद ने दी श्रद्धांजलि RJD pays tribute to former Bihar CM Karpoori Thakur on his birth anniversary
गम्हरिया : राजद कैम्प कार्यालय गम्हरिया में एकीकृत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती मनाई गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष गाजू साव ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित  पूर्व प्रांतीय महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के पुरोधा एवं गरीबो के मसीहा थे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसुचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सियाराम बैठा, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर मालाकार, श्रमिक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव राजकुमार यादव, पुष्पा सिंह, राजकुमारी सिंह, अनुसुचित जन जाति के प्रदेश प्रधान महासचिव राम साय सोरेन, महिला सेल जिलाध्यक्ष शुशीता बारीक, सावित्री टुडु, श्याम सुंदर साहु, प्रियंका, रामानंद महतो, रामेश्वर सिंह यादव, आशुतोष राणा, राजीव यादव, उषा भारती, मन्टु सिंह, वन पर्यावरण एवं जलवायु रक्षा समिति के प्रवक्ता मुकेश झा आदि उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन