मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया के शिवनारायणपुर जंगल में जमीन में दफनाया शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका Sensation due to discovery of a dead body buried in the ground in Shivnarayanpur forest of Gamharia, suspicion of murder

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया के शिवनारायणपुर जंगल में जमीन में दफनाया शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका Sensation due to discovery of a dead body buried in the ground in Shivnarayanpur forest of Gamharia, suspicion of murder
गम्हरिया : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के शिवनारायणपुर जंगल में गुरुवार सुबह जमीन में दफन एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया गया है कि सुबह में कुछ स्थानीय ग्रामीण जब जंगल की ओर गए तो जमीन से बाहर निकले मृतक के पैरों पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और तत्काल इसकी सूचना आदित्यापर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर सदलबल पहुंचे आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच में जुट गए। इस दौरान उन्होंने शव को गड्ढे से बाहर नहीं निकाला। थाना प्रभारी ने बताया कि शव पूरी तरह मिट्टी में दफन है, जिसे मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ही बाहर निकाला जाएगा। बताया कि इसके लिए जिला प्रशासन से मजिस्ट्रेट की मांग की गई है। इस दौरान पुलिस को तलाशी के दौरान तालाब की ओर जाने वाले रास्ते पर खून के धब्बे, एक टोपी और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। मौके पर एक अधजला आधार कार्ड और एक बैंक पासबुक भी मिला है। आधार कार्ड पर पश्चिमी सिंहभूम के टोकलो का पता अंकित है, जबकि बैंक खाते में जमशेदपुर के कदमा का पता दर्ज है। साक्ष्यों के जलने से यह अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या के बाद पहचान मिटाने की कोशिश की गई है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त और मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन