बोकारो(Bokaro) : श्री श्री 108संकट मोचन हनुमान मंदिर, चास, बोकारो में बाल कला सम्मान उत्सव का आयोजन हुआ। इस मौके पर 55 बच्चे चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल हुए जिसका नेतृत्व लाल बाबू सिंह ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन पियूष पल्लव की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को लाल बाबू सिंह के द्वारा उपहार स्वरूप स्वेटर प्रदान किए गया। साथ ही,चयनित बच्चों को भी उपहार भेंट किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भी अपना हुनर को प्रदर्शित किया और एक से बढ़कर एक चित्र बनाए। कार्यक्रम में बेहतर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को दो भागों में बांटकर पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया गया। जहां छोटे बच्चों (10वर्ष से कम आयु ) में प्रथम स्थान पर अदिति कुमारी, द्वितीय स्थान सुप्रिया राज और तृतीय स्थान पर आदित्य राज रहे। वही10 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग में प्रथम स्थान पर बेबी कुमारी, द्वितीय स्थान पर संध्या कुमारी और तृतीय स्थान पर पूर्वी कुमारी चयनित की गई। इस कार्यक्रम में निर्णायक के तौर पर कमोद प्रसाद सिंह, नंदन सिंह, निर्भय कुमार प्रजापति, विनय राय, ब्रह्मानंद झा आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर लाल बाबू ने बच्चों से अपील किया कि आप सभी अपने माता-पिता का सम्मान करें, शिक्षक का सम्मान करें और आपको खेल, चित्रकला, नृत्य या गीत-संगीत, जिस क्षेत्र में रुचि हो सच्चे मन से मेहनत करें और अपना भविष्य उज्जवल बनाएं। कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल कुमार, आदित्य पांडे, सागर सिंह आदि युवाओं ने अहम भूमिका निभाई ।कार्यक्रम में भारी संख्या में अभिभावकगण भी मौजूद रहे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें