मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उद्योग मंत्री संजय यादव के पैतृक गांव बड़ी ढाका, बांका पहुंचे पुरेंद्र Purendra reached Banka, the ancestral village of Industry Minister Sanjay Yadav, Badi Dhaka

लेखक: प्रकाशित:
उद्योग मंत्री संजय यादव के पैतृक गांव बड़ी ढाका, बांका पहुंचे पुरेंद्र Purendra reached Banka, the ancestral village of Industry Minister Sanjay Yadav, Badi Dhaka
-एकादशामें हुए शामिल, आज मंत्री की मां स्वर्गीय प्राणवती देवी का श्राद्धकर्म
जमशेदपुर : झारखंड सरकार के उद्योग मंत्री एवं गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव की मां स्व0 प्राणवती देवी के श्राद्ध कर्म में शामिल होने आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह अपनी पूरी टीम के साथ बिहार के बांका जिले के बड़ी ढाका गांव पहुंचे. बड़ी ढाका मंत्री संजय प्रसाद यादव का पैतृक गांव है, जहां पूरे विधि- विधान के साथ श्राद्ध कर्म संपादित किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को द्वादशा सह ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया है, जिसमें बिहार और झारखंड के कई वीवीआईपी और वीआईपी के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर गांव में व्यापक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।श्राद्ध कर्म स्थल पर पहुंचकर पुरेंद्र नारायण सिंह ने सबसे पहले दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने मंत्री संजय प्रसाद यादव से मुलाकात कर विधि-व्यवस्था और कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली तथा आयोजन को सफल बनाने में जुट गए। इस दौरान उन्होंने मंत्री के भाई एवं बेलहर से जदयू विधायक मनोज यादव से भी भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर राजद नेता देव प्रकाश, कुमार विपिन बिहारी और अधिवक्ता संजय प्रसाद भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि स्व0 प्राणवती देवी का निधन बीते 16 दिसंबर 2025 को सुबह 09:40 बजे हुआ था। उनके सम्मान में 27 दिसंबर को बांका जिले के बड़ी ढाका गांव में श्रद्धांजलि समारोह सह शांति भोज का आयोजन किया गया है. दिवंगत आत्मा की शांति के लिए तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिसमें 25 दिसंबर को क्षौरकर्म, 26 दिसंबर को एकादशा और 27 दिसंबर को द्वादशा, सपिंडी एवं शांति भोज का आयोजन दोपहर 1 बजे से किया गया है। मंत्री संजय यादव के पिता चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने सभी शुभचिंतकों से शांति भोज में शामिल होने की अपील की है। राजनीतिक एवं सामाजिक सूत्रों के अनुसार, इस श्रद्धांजलि समारोह में बिहार और झारखंड से करीब एक लाख लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही, कोल्हान क्षेत्र से भी सैकड़ों समर्थक 26 दिसंबर को बांका के लिए रवाना हुए हैं।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन