मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नन्ही बच्ची ने नानी संग रात में जरूरतमंदों के बीच मनाया क्रिसमस A little girl celebrated Christmas with her grandmother at night among the needy

लेखक: प्रकाशित:
नन्ही बच्ची ने नानी संग रात में जरूरतमंदों के बीच मनाया क्रिसमस A little girl celebrated Christmas with her grandmother at night among the needy
पटमदा : क्रिसमस के अवसर पर जमशेदपुर मानगो निवासी छोटी सी बच्ची शुभांगी सर्खेल और उसकी नानी प्रतिमा घोष ने कुछ अलग तरीके से क्रिसमस मनाया। दोनों आधी रात को अपने साथ केक कुकीज़ का पैकेट बनाकर निकल पड़े। ठिठुरते ठंड में जितने भी लोगों से मिले सबको क्रिसमस की बधाई दी और उनको फुड पैकेट्स दिए। शुभांगी काव्यप्ता ग्लोबल स्कूल की कक्षा चार की छात्रा है और उनकी नानी एक सरकारी शिक्षिका। प्रतिमा घोष ने कहा कि हम अपने बच्चों को बताना चाहते है कि जब हम रात में रजाई ओढ़कर सोते है, वैसे में कुछ लोग हमारी सेवा में रात जागते हैं। उन्हें रास्ते में डिलीवरी पार्टनर, सिक्योरिटी गार्ड, ऑटो ड्राइवर और कुछ वयस्क लोग मिले जिनके साथ उन्होंने खुशियां बांटी। शुभांगी ने कहा ये अनोखा क्रिसमस था और हम रात भर डिमना, मानगो, साकची, बिष्टुपुर में जितने लोग मिले उनके साथ साझा किया और हमलोग भी उनके साथ बहुत खुश हुए।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन