मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झामुमो के विधानसभा स्तरीय बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा Preparations for municipal elections were discussed in the assembly level meeting of JMM

लेखक: प्रकाशित:
झामुमो के विधानसभा स्तरीय बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा Preparations for municipal elections were discussed in the assembly level meeting of JMM
गम्हरिया : गम्हरिया स्थित होटल पारस के सभागार में झामुमो की ओर से आयोजित सरायकेला विधान सभा स्तरीय बैठक में नगर निगम चुनाव की तैयारी समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय कार्यकरिणी सदस्य गणेश चौधरी ने कहा कि सांगठनिक बैठक में कई आवश्यक मुद्दे पर चर्चा होती है, किंतु ऐसा देखा जाता है कि काफी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नदारत रहते हैं। उन्होंने वैसे पदाधिकारियों को शो कॉज कर अनुशासन को कायम रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य में झामुमो की सरकार होने से प्रत्येक कार्यकर्ता का समाज के प्रति दायित्व बढ़ गया है। शहर से लेकर गांव एवं गलियों के कार्यकर्ताओं को सजग रहकर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है।



उन्होंने नगर निगम एवं नगर पंचायत चुनाव में खड़े होने वाले प्रत्याशियों को शीघ्र ही जिलाध्यक्ष के पास आवेदन जमा करने का निर्देश दिया। कहा कि चुनाव में खड़े होने वाले प्रत्याशियों की स्क्रुटनी के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें सांसद, विधायक एवं जिले के वरीय पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में मेयर  एवं उप मेयर का पद जीतकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तोहफा प्रदान करेंगे। इस मौके  पर जिलाध्यक्ष डॉ. महतो ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में पिछले छह माह से बूथ कमेटी गठन करने के निर्देश के बावजूद अभी तक इसका गठन नहीं होना अनुशासनहीनता एवं दुर्भाग्य की बात है। कहा कि अब चुनाव बिल्कुल निकट आ गया है। इसलिए नगर निगम क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों को प्रत्येक बूथ से एक एक पदाधिकारी का नाम फोटो सहित कमेटी में जमा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर मनरेगा योजना का नाम जी रामजी करने के विरोध में आगामी 27 दिसंबर को आयोजित जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में गुरुवार, 25 दिसंबर को वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती, 01 जनवरी को खरसावां शहीद स्थल पर पहुंचने, 03 जनवरी को मजदूर नेता रतिलाल महतो की जयंती, 11 जनवरी को दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं पूर्व सांसद सुनील महतो की जयंती को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते झामुमो केंद्रीय सदस्य नेता गणेश माहली ने कहा कि बूथ कमेटी के गठन के बग़ैर नगर निगम का चुनाव जीत पाना संभव नहीं है। जमीनी स्तर पर बूथ कमेटी का गठन करना होगा। कहा कि एक बूथ 10 यूथ की तर्ज पर बूथ कमेटी का गठन करें। इस मौके पर कृष्णा बास्के, शकुंतला महाली, सुशीला तांती, भुगलु सोरेन, सचिन महतो, जगदीश महतो, गुरुचरण महतो, बैजनाथ टुडू, विशु हेंब्रम आदि ने भी संगठन की मजबूती पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन सचिव अमृत महतो ने किया। इस मौके पर प्रखंड भोमरा मांझी, सन्नी सिंह, मंगल मांझी, शंकर मुखी, मोहर्रम अली, शेख हसन, बंकिम बेज, राजेश महतो, अशोक साहू समेत काफी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन