गम्हरिया : आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य पथ पर गम्हरिया स्थित सुपरट्यून भवन के प्रथम तल्ले पर निःशुल्क विधिक परामर्श केंद्र खोला गया। इसका उद्घाटन सरायकेला जिला न्यायालय के बार एसोसिएसन के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभात महतो ने विधिवत फीता काट कर किया। बताया गया है कि इस केन्द्र में प्रशिक्षु अधिवक्ता प्रशंसा दीवान द्वारा प्रत्येक रविवार को प्रात: 11 बजे से लेकर 2 बजे तक लोगों को सिविल और आपराधिक मुकदमों से सम्बधित कानूनी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के गरीब और जरूरतमंद लोग विशेषकर आदिवासी समाज के लोग व महिलाएं इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। विशेष कानुनी जटिलता होने पर जिला न्यायालय के अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा भी उन्हें निःशुल्क परामर्श मुहैया करवाई जाएगी। इस मौके पर अमीन महतो, समाजसेवी चंद्रनाथ महतो, हेमंत महतो, सौरभ दीवान के अलावा कई स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें