मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बंगलौर की एक संस्था ने जादूगोड़ा में लुग मुर्मू आदिवासी आवासीय विद्यालय को सौंपे 10 कंप्यूटर, स्कूल के संस्थापक सह निर्देशक रामो सोरेन ने किया ‘डिजिटल शिक्षा लैब’ का उद्घाटन A Bangalore-based organization handed over 10 computers to the Lug Murmu Tribal Residential School in Jadugoda

लेखक: प्रकाशित:

जादूगोड़ा : बैंगलौर की एक संस्था ने आज मंगलवार को जादूगोड़ा में लुग मुर्मू आदिवासी आवासीय विद्यालय ( भाटिन) सौंपे 10 कंप्यूटर। कंप्यूटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर स्कूल के संस्थापक सह निदेशक रामो सोरेन ने 'डिजिटल शिक्षा लैब' का फीता  काटकर विधिवत उद्घाटन भी किया। बताया गया है कि यह सब पीपल फ़ॉर चेंज नामक संस्था ( बैंगलोर) द्वारा संभव हो पाया है जिसका मुख्य उद्देश्य आदिवासी और वंचित समुदाय के बच्चों को डिजिटल युग से जोड़ना तथा समावेशी डिजिटल साक्षरता एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित करना है। इस बाबत लुग मुर्मू आदिवासी आवासीय विद्यालय के संस्थापक रामो को सोरेन ने कहा कि उक्त संस्था की ओर से विद्यालय को 10 कंप्यूटर  सौंपे गए है। इस कंप्यूटर लैब के माध्यम से करीब 300 विद्यार्थी नियमित रूप से कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। स्थानीय कंप्यूटर शिक्षक फागु मुर्मू द्वारा संचालित कक्षाओं में बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान के साथ‑साथ तकनीक के व्यावहारिक उपयोग की भी शिक्षा दी जाएगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन