मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एसएस प्लस टू उवि मैदान पटमदा में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ MP Sports Festival inaugurated at SS Plus Two High School Ground, Patmada

लेखक: प्रकाशित:
एसएस प्लस टू उवि मैदान पटमदा में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ MP Sports Festival inaugurated at SS Plus Two High School Ground, Patmada
पटमदा : एसएस प्लस टू हाई स्कूल मैदान पटमदा में सांसद खेल महोत्सव के तहत दो दिवसीय फुटबॉल मैच का शुभारंभ हुआ। इसका उद्धाटन सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो और वरिष्ठ समाजसेवी शरत सिंह सरदार के द्वारा फुटबॉल में किक मार कर किया गया। बताया गया है कि क्षेत्र में खेल की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से सासंद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है। उद्घाटन समारोह में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, बासुदेव मंडल, कृष्णपद सिंह, संदीप मिश्र, कृपासिंधु महतो, मुचीराम बाउरी, मंटु चरण दत्त, शांतनु मुखर्जी, प्रबोध महतो, मुरारी मोहन पाल, समाजसेवी पूर्ण सिंह आदि ने खिलाडियों का परिचय प्राप्त किया। मंच पर सम्मानित अतिथि के रूप में पार्षद प्रदीप बेसरा, पंचानन दास, गिरिजा प्रसाद मिश्र, सदानंद महतो, युवा नेता बिरेन महतो सहित कई लोग उपस्थित थे। प्रथम दिन बीडी स्टार जोड़सा ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाया।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन