मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पुरेंद्र ने वार्ड 32 में किया 15 क्विंटल अलाव की लकड़ी का वितरण Purendra distributed 15 quintals of firewood in Ward 32

लेखक: प्रकाशित:
पुरेंद्र ने वार्ड 32 में किया 15 क्विंटल अलाव की लकड़ी का वितरण Purendra distributed 15 quintals of firewood in Ward 32
आदित्यपुर : कड़ाके की ठंड को देखते हुए आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या- 32 अंतर्गत रोड नंबर- 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22 में सीएसआर के तहत प्राप्त तीन वाहनों से करीब 15 क्विंटल अलाव की लकड़ी का वितरण किया गया। इस मौके पर पुरेंद्र नारायण ने बताया कि ठंड से राहत देने के लिए वार्ड में विशेष कर बड़े बुजुर्गों के लिए अन्य कार्यक्रमों पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शीघ्र अन्य वार्डों में भी अलाव की लकड़ी का वितरण किए जाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावा बैकुंठ चौधरी, देव प्रकाश, राकेश कुमार, शंकर सिंह, चंदू मिश्रा, रंजन दुबे, अरविंद कुमार सिंह आदि भी शामिल थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन