पटमदा : पटमदा के बिरसा चौक स्थित पथ निर्माण विभाग के विश्रामालय "डाकबंगला'' में समर्पण सेवा समिति के बैनर तले एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर को सफल करने हेतु काटिन बाजार में प्रदीप कुमार महतो के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित कर तैयारी का जायजा लिया गया। शिविर को ऐतिहासिक बनाने हेतु क्षेत्र में प्रचार-प्रसार की रणनीति पर चर्चा की गई। इसकी जानकारी देते हुए समिति के सदस्य पंचानन महतो ने बताया कि इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को रक्त की आवश्यकता अत्यधिक हो रही है। बढ़ती माँग को देखते हुए एमजीएम ब्लड बैंक के साथ संयुक्त तत्वावधान में 23 दिसंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे पटमदा-बोड़ाम के समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। समिति के सदस्य संदीप मिश्रा ने रक्तदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपना कीमती समय निकालकर जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा हेतु आगे आएं और अधिक-से-अधिक की संख्या में रक्तदान करें। बैठक में मुख्य रूप से प्रदीप कुमार महतो, संदीप मिश्रा, मंटु चरण दत्ता, कृपासिंधु महतो, समिति के सचिव राजेश कुमार दास, सुब्रत दत्ता, पंचानन महतो, हेमंत महतो, मुरारी मोहन पाल, सोमनाथ दत्ता आदि उपस्थित थे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें