मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यूसीई को- ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी चुनाव में मुकेश कुमार ने जमाया कब्जा, पूर्व कोषाध्यक्ष उमापदो भक्त भारी मतों से हारे Mukesh Kumar won the UCE Co-operative Credit Society elections, while former treasurer Umapado Bhakt lost by a huge margin.

लेखक: प्रकाशित:
यूसीई को- ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी चुनाव में मुकेश कुमार ने जमाया कब्जा, पूर्व कोषाध्यक्ष उमापदो भक्त भारी मतों से हारे Mukesh Kumar won the UCE Co-operative Credit Society elections, while former treasurer Umapado Bhakt lost by a huge margin.
_एजीएम मीटिंग में लोन की राशि 5 लाख से बढ़ाकर छह लाख ले जाने समेत कई त्रुटियां होगी दूर- मुकेश कुमार
जादूगोड़ा : सीई को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी चुनाव में पूर्व कोषाध्यक्ष उमापदो भक्त को भारी  मतों से हार का मुंह देखना पड़ा।इस सीट पर मुकेश कुमार 1173 मत लाकर पहली बार कब्जा जमा लिया जबकि कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमापदो भक्त को मात्र 335 मत मिले। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशी बैजनाथ मुर्मू को  279, जितराई सोरेन को 266 और राधेश्याम मुखी को 207 वोट मिले जबकि 69 वोट अमान्य घोषित किए गए। इस सीट से पांच उम्मीदवार चुनावी ताल ठोक रहे थे। परिणाम घोषित होने के बाद सोसायटी के नए कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार( तूरामडीह) व मेंबर चुनाव में सबसे ज्यादा मतों से जीत का परिचम लहराने वाले अनार मार्डी ने कहा कि शेयर होल्डरों से राय- विचार कर लोन की राशि पांच लाख से बढ़ाकर छह लाख तक ले जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि यूसिल की झारखंड से बाहर आंध्र प्रदेश की तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट के कई कर्मचारी सस्ते लोन प्रक्रिया से वंचित है जिसे एजीएम मीटिंग में फैसला के बाद जोड़ा जाएगा।

कमेटी मेंबर चुनाव में किसे कितने मत मिले
यूसीई को- ऑपरेटिव क्रेडिट चुनाव में चुने गए आठ मेंबरों में अनार मार्डी ने 933 मत, संदीप कुमार साहू को 717, नवीन प्रसाद 644 मत, दाखिन टुडू 600, राधे मुखी 572, वीणापानी टुडू को 488, शिला किस्कू (महिला) 427 मत से जीत दर्ज किया है जबकि इस पद के लिए 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे थे।

यूसिल की तूम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में नहीं हुआ मतदान, लोगों में नाराज़गी
यूसीई को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी के एक कोषाध्यक्ष व आठ मेंबर को लेकर हुए चुनाव में यूसिल की आंध्र प्रदेश स्थित तूम्मापल्ली  यूरेनियम प्रोजेक्ट के करीब 50 शेयर होल्डरों को चुनाव से वंचित कर दिया। इसको लेकर कंपनी कर्मियों में काफी नाराज़गी है। बताया गया है कि यहां से भी प्रत्याशी अक्सर चुनाव में भाग लेते है ताकि वे भी अपना पसंदीदा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कर सोसायटी में अपना प्रतिनिधित्व भेज सके। इस बार उन्हें चुनाव व मतदान प्रक्रिया दोनों से वंचित कर दिया गया जिसको लेकर कंपनी कर्मियों में भारी नाराज़गी दिखी।
 
सोसायटी को मिल गया अपना अध्यक्ष व सचिव
यूसीई को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी के चुनाव के साथ ही सोसायटी के अध्यक्ष व सचिव भी मनोनीत कर दिए गए। फिलहाल सोसायटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस एजेंट मनोरंजन महाली को बनाया गया है जबकि सचिव कंपनी अधिकारी अभिषेक तिवारी होंगे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन