गम्हरिया : मिथिला सांस्कृतिक परिषद, जमशेदपुर की ओर से गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत के पुंजीडंगरी स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल झा ने किया। इस मौके पर मिथिला सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने कहा कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराना मानव सेवा का सशक्त उदाहरण है। मिथिला सांस्कृतिक परिषद द्वारा की गई यह पहल समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता को मजबूत करती है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी परिषद के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान सैकड़ों जरूरतमंदों को कम्बल उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष मोहन ठाकुर, महासचिव धर्मेश झा, पंकज राय, अनिल शिवचंद्र झा, राजेश झा, गोपाल झा, लालजी चौधरी, अमरेश, विलास झा, संदीप साह समेत सभी सदस्य व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें