मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आनन्दमार्ग प्रचारक संघ की ओर से कांड्रा में कीर्तन सह सत्संग का आयोजन Anandmarg Pracharak Sangh organized Kirtan and Satsang in Kandra.

लेखक: प्रकाशित:
आनन्दमार्ग प्रचारक संघ की ओर से कांड्रा में कीर्तन सह सत्संग का आयोजन Anandmarg Pracharak Sangh organized Kirtan and Satsang in Kandra.
कांड्रा : आनन्दमार्ग प्रचारक संघ की ओर से कांड्रा स्थित आनन्दमार्ग स्कूल में कीर्तन सह सत्संग का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित बसंत राम देव ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रारंभिक स्तर में हर जीव पशु के समान है। सुशिक्षा और सत्संग से उनमें आध्यात्मिक बोध का जागरण होता है। कहा कि जब मनुष्य में एक रूहानी ख्वाहिश आ जाती है, आध्यात्मिक भूख आ जाती है,तब मनुष्य महसूस करता है कि उन्हें भी कुछ करना चाहिए। जब वे यह महसूस करते हैं, तब वह पशु के समान नहीं रह जाते। तब उन्हें वीर कहते हैं। इस मौके पर बाबा नाम केवलम संकीर्तन का आयोजन भी किया गया जिसमें काफी संख्या में भक्त श्रद्धालु शामिल हुए। इसके आयोजन में संस्था के सभी सदस्यों का योगदान रहा।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन