गम्हरिया : रामकृष्णा फाउंडेशन के सीएसआर बैनर तले एमजीएम अस्पताल के सहयोग से रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट–7, दुगनी परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन चाईबासा के सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर एमजीएम अस्पताल एवं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक भी नकुल चौधरी भी मौजूद थे। अतिथियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने इस तरह के आयोजनों के लिए कंपनी प्रबंधन एवं कर्मचारियों की सराहना की। इस शिविर में कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस शिविर के माध्यम से कुल 544 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के कॉरपोरेट लीगल हेड दिनेश पारिख, कॉरपोरेट सेफ्टी हेड नवीन सिन्हा, रामकृष्णा कास्टिंग लिमिटेड के कॉरपोरेट सेफ्टी हेड संजय कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरि मोहन सिन्हा उपस्थित थे। शिविर के सफल आयोजन में मानव संसाधन प्रमुख रवि राजहंस, सेफ्टी इंचार्ज बासुकी नाथ झा, सेफ्टी ऑफिसर प्रभात कुमार, देवेंद्र विश्वकर्मा, कुणाल श्रीवास्तव, रिषिराज सिंहदेव, जयदेव झांगेल, निहारिका, सरिका, बिदेश गांगुली, दित्य प्रकाश एवं ललन सिंह का विशेष योगदान रहा।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें