मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

खोरठा अभिनेता अमन राठौर सम्मानित होंगे जयंती समारोह में Khortha actor Aman Rathore will be honored in the birth anniversary celebration

लेखक: प्रकाशित:
खोरठा अभिनेता अमन राठौर सम्मानित होंगे जयंती समारोह में Khortha actor Aman Rathore will be honored in the birth anniversary celebration
धनबाद : खोरठा पत्रिका सहिया के सौजन्य से बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग सभागार में आगामी 04 जनवरी को आयोजित होनेवाले खोरठा साहित्यकार स्व. जनार्दन गोस्वामी व्यधित के 91वें जयंती समारोह में खोरठा लोकसंगीत व भाषा संस्कृति के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाने वाले कलाकार, गीतकार, वाद्य वादक व साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। उसमें झारखंड के मशहूर खोरठा अभिनेता एवं भाषा आंदोलनकारी अमन राठौर समेत खोरठा गीतकार विनय तिवारी सुकुमार, बासु बिहारी, सरयू महो, प्रदीप कुमार दीपक, अशोक कुमार पाहन, प्रयाग महतो, गौतम कुमार महतो, मनोज देहाती, सतीश दास, शिवनंदन पांडेय गरीब, विनोद उपाध्याय, सावित्री चौधरी, अमिता मधुर, अमिता कुमारी, जलेश्वर महतो, संस्कृति कमरी, देवकी देवी सहित 55 कलाकार सम्मानित होंगे। यह जानकारी पत्रिका प्रबंधन की ओर से दी गई है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन