मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विद्या ज्योति स्कूल का 34वां वार्षिक खेल महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, ‘फिट इंडिया’ थीम ने मचाया धमाल Vidya Jyoti School's 34th Annual Sports Festival concluded with great fanfare, with the 'Fit India' theme creating a buzz

लेखक: प्रकाशित:
विद्या ज्योति स्कूल का 34वां वार्षिक खेल महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, ‘फिट इंडिया’ थीम ने मचाया धमाल Vidya Jyoti School's 34th Annual Sports Festival concluded with great fanfare, with the 'Fit India' theme creating a buzz
गम्हरिया : विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया की ओर से 34वां वार्षिक खेल महोत्सव 2025‑26 का मंगलवार को धूमधाम से समापन हुआ। इस अवसर पर स्कूल स्पोर्ट्स ग्राउंड में बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । इस वर्ष की प्रतियोगिता का केंद्रीय विषय 'फिट इंडिया' था, जिसमें छात्रों की शारीरिक फिटनेस, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री सूर्यकांत सिंह 157, बटालियन, सीआरपीएफ, आदित्यपुर के  सेकंड-इन-कॉमांड सूर्यकांत सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील कुमार झा समेत अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सूर्यकांत सिंह ने अपने संबोधन में स्कूल की फिटनेस और शिक्षा के एकीकरण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेलकूद भी जीवन का अभिन्न अंग है। उन्होंने छात्रों से खेल की भावना को जीवन में हमेशा बनाए रखने तथा स्वस्थ व अनुशासित रहने को कहा।

इस मौके पर प्राचार्य सुनील कुमार झा ने विद्यालय की गतिविधियों से अतिथियों को अवगत कराया। इससे पूर्व महोत्सव की शुरुआत विद्यालय के अग्नि, पृथ्वी, वायु और आकाश हाउस के बच्चों द्वारा भव्य मार्च-पास्ट कर किया गया। इस मौके पर बच्चों के बीच 100 मी, 200 मी, रिले, शॉट-पुट, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो और एक शानदार मानव पिरामिड प्रदर्शन आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में छात्र छात्राओं ने उत्साहित होकर भाग लिया। इस दौरान आयोजित फिट इंडिया सत्र में योग, एरोबिक्स, नैतिकता, अनुशासन और स्वास्थ्य के साथ राष्ट्र निर्माण की अदभुत कला देखने को मिली। इस मौके पर बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के लोक नृत्य,देशभक्ति गीत समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की  गई। तत्पश्चात, सभी विजेता प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। इसमें सामूहिक चैंपियनशिप का खिताब अग्नि हाउस ने अपने नाम किया। अन्य विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र,पदक व ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। अंत में प्राचार्य सुनील कुमार झा ने अभिभावकों, शिक्षकों और सीआरपीएफ के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन छात्रों, शिक्षकों व अतिथि के फोटो सेशन के साथ हुआ। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं, बच्चे व काफी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन