मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मंत्री संजय प्रसाद यादव की माँ के निधन पर श्रद्धांजलि समारोह 27 को, बांका के बड़ी ढाका में उमड़ेगा जनसैलाब, पुरेंद्र नारायण सिंह संभाल रहे कोल्हान की कमान Tribute ceremony on the death of Minister Sanjay Prasad Yadav's mother on 27th

लेखक: प्रकाशित:
मंत्री संजय प्रसाद यादव की माँ के निधन पर श्रद्धांजलि समारोह 27 को, बांका के बड़ी ढाका में उमड़ेगा जनसैलाब, पुरेंद्र नारायण सिंह संभाल रहे कोल्हान की कमान Tribute ceremony on the death of Minister Sanjay Prasad Yadav's mother on 27th
रांची : झारखंड सरकार के उद्योग मंत्री और गोड्डा के विधायक संजय प्रसाद यादव की माँ प्राणवती देवी के निधन से शोक की लहर है। उनका निधन बीते 16 दिसंबर 2025 को सुबह 09:40 बजे हो गया था। उनके सम्मान में आगामी 27 दिसंबर को बांका जिले के बड़ी ढाका में 'श्रद्धांजलि समारोह सह शांति भोज' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए तीन दिवसीय विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 25 दिसंबर (गुरुवार) को क्षौरकर्म से होगी। इसके पश्चात 26 दिसंबर (शुक्रवार) को एकादशा का विधान किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम 27 दिसंबर (शनिवार) को आयोजित होगा, जिसमें द्वादशा, सपिण्डी और शांति भोज का आयोजन दोपहर 1 बजे से किया गया है। इस दुख की घड़ी में मंत्री संजय प्रसाद यादव, बेलहर विधायक मनोज यादव, शिक्षक वकील यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य जैसे अमित भारती, रजनीश भारती और समस्त यादव परिवार शोक संतप्त है। मंत्री संजय यादव के पिता चन्द्रशेखर प्रसाद यादव (निदेशक- महन्त अयोध्या महाविद्यालय) ने सभी प्रियजनों से इस शांति भोज में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

एक लाख लोगों के जुटने की संभावना

इस शोकपूर्ण घड़ी में कोल्हान क्षेत्र में राजद के पूर्वी सिंहभूम प्रभारी सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह मंत्री के स्वजनों और समर्थकों तक कार्यक्रमो की सूचना पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस श्रद्धांजलि सभा में बिहार और झारखंड के लगभग एक लाख से अधिक लोग शिरकत करेंगे, जिसमे कोल्हान से भी सैकड़ों समर्थक 26 दिसम्बर को रवाना होंगे, उल्लेखनीय है कि दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार सुल्तानगंज घाट पर संपन्न हुआ था।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन