मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

खोरठा कवि श्रीनिवास पानुरी की 105वीं जयंती लोहारबरव, वरवड्डा धनबाद में मनाई जाएगी- विनय तिवारी The 105th birth anniversary of Khortha poet Srinivas Panuri will be celebrated in Loharbarav, Varvadda Dhanbad - Vinay Tiwari

लेखक: प्रकाशित:
खोरठा कवि श्रीनिवास पानुरी की 105वीं जयंती लोहारबरव, वरवड्डा धनबाद में मनाई जाएगी- विनय तिवारी The 105th birth anniversary of Khortha poet Srinivas Panuri will be celebrated in Loharbarav, Varvadda Dhanbad - Vinay Tiwari
धनबाद (लोहारवरवा) : बरवाअड्डा, धनबाद में खोरठा के आदिकवि स्व0 श्रीनिवास पानुरी की 105वीं जयंती आगामी गुरुवार, 25 दिसम्बर को लोहारबरवा, वरवाअड्डा में धूमधाम से मनाई जाएगी। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से शुरू किया जाएगा। उपरोक्त बातें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा के मशहूर फ़िल्म लेखक, कवि, साहित्यकार व गीतकार विनय तिवारी ने कही। बताया कि इस मौके पर लोहारवरवा में खोरठा के आदिकवि श्रीनिवास पानुरी की तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही, खोरठा भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को श्रीनिवास पानुरी प्रबुद्ध सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। खोरठा गीतकार विनय तिवारी ने कहा कि खोरठा भाषा की पहचान खोरठा के आदिकवि स्व. श्रीनिवास पानुरी की देन है। उन्होंने अपनी लेखनी से खोरठा साहित्य को समृद्ध किया, एक पहचान दिलाई और करोड़ों लोगों की मातृभाषा खोरठा के सम्मान के लिए आजीवन संघर्ष किया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि टुंडी के लोकप्रिय विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं विशिष्ट अतिथि सिंदरी के लोकप्रिय विधायक चंद्रदेव महतो रहेंगें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मदन मोहन तोरण, गणेश चौरसिया, खोरठा पत्रिका परास फुल के संपादक महेंद्र प्रबुद्ध, डॉ. मुकुंद रविदास, आवाज 7 डेज़ के संपादक उत्तम मुखर्जी, नारायण चंद्र मंडल, खोरठा अभिनेता अमन राठौर, खोरठा साहित्यकार संदीप कुमार महतो, महेंद्र कुमार दांगी, अशोक कुमार रजक, जीतन कुमार दास, पुनीत साव, नेटलाल यादव, नरसिंह पांडेय, भीम कुमार, चितरंजन लुकाठी, प्रयाग महतो, युवा नेता रूपेश तिवारी, सौरव तिवारी सहित कई खोरठा भाषा के गण्य मान्य लोग उपस्थित रहेंगे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन