मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टाटा स्टील गम्हरिया में फल्क्स वेयरहाउस और अत्याधुनिक ट्रांसपोर्ट पार्क उद्घाटित Tata Steel Gamharia inaugurates Flux Warehouse and State-of-the-art Transport Park

लेखक: प्रकाशित:
टाटा स्टील गम्हरिया में फल्क्स वेयरहाउस और अत्याधुनिक ट्रांसपोर्ट पार्क उद्घाटित Tata Steel Gamharia inaugurates Flux Warehouse and State-of-the-art Transport Park
गम्हरिया : टाटा स्टील गम्हरिया द्वारा शनिवार को कंपनी परिसर में उत्क्रमित तकनीक और कर्मचारी कल्याण को ध्यान में रखते हुए फल्क्स वेयरहाउस, गेट संख्या 01ए एवं अत्याधुनिक ट्रांसपोर्ट पार्क का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उपस्थित टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी उपाध्यक्ष (टीक्यूएम,जीएसपी एंड सप्लाई चेन) पियुष गुप्ता, टाटा कामगार यूनियन अध्यक्ष बीके डिंडा, चीफ टीएसजी रंजन कुमार सिंह और चीफ प्रोक्यूरमेंट टीएसएल राणा दास ने संयुक्त रूप से फीता व केक काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर इस महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट को प्रारंभ किया। बताया गया है कि फल्क्स वेयरहाउस में स्थापित आधुनिक मटेरियल हैंडलिंग सिस्टम कार्यकुशलता में वृद्धि के साथ-साथ जीरो दुर्घटना लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। गेट संख्या 01ए का उद्घाटन रिमोट सिस्टम द्वारा किया जाना तकनीकी उन्नति की शानदार झलक प्रस्तुत करता है, जो टाटा स्टील की डिजिटल यात्रा को मजबूती प्रदान करता है। करीब चार एकड़ में फैले ट्रांसपोर्ट पार्क ने कर्मचारियों के लिए विशेष सुरक्षित और व्यवस्थित पार्किंग सुविधा प्रदान की है। सड़क किनारे असुरक्षित रूप से पार्क किए जाने वाले दोपहिया वाहनों के लिए अब समुचित व्यवस्था मिलने से कर्मचारियों में उत्साह और संतोष स्पष्ट दिखाई दिया। ट्रांसपोर्ट पार्क में ट्रक ड्राइवरों के लिए आरामगृह, हेल्थ सेंटर और डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई गई हैं, जो उनके कार्य और आराम दोनों को बेहतर बनाएगी। उद्घाटन समारोह के दौरान टाटा समूह के महान संस्थापक जेआरडी टाटा को उनकी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए माल्यार्पण किया गया। उनके आदर्शों को याद करते हुए उपस्थित अधिकारियों ने उनकी विरासत को सम्मानित किया। इस दौरान एक बड़े ट्रक को हरी झंडी दिखाकर ट्रांसपोर्ट पार्क से रवाना कर कंपनी के सुरक्षित और डिजिटल भविष्य की शुरुआत का प्रतीक स्वरूप कदम उठाया गया। इसमें कैप्टन मनीष सिन्हा, विजय मुतालिक, एसएन पांडे, नीलकमल दास, महेंद्र सिंह, नीरज गुप्ता, मृत्युंजय बर्मन, सहित कई अधिकारियों एवं विभागों का सहयोग सराहनीय रहा। अतिथियों ने इस पहल को कंपनी के सुरक्षित संचालन और तकनीकी प्रगति की दिशा में बड़ा मील का पत्थर बताया और टीम को हार्दिक बधाई दी। टाटा स्टील गम्हरिया का यह कदम वास्तव में उद्योग जगत में कार्य कुशलता, सुरक्षा और डिजिटल नवाचार का नया मानदंड स्थापित करता है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन