रांची(Ranchi) : प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने राजद की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 10 हजार सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के कार्य की काफी सराहना किया है। इस ऐतिहासिक व उत्कृष्ट कार्य के लिए युवा लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित तमाम मंत्रिपरिषद को उन्होंने साधुवाद व हार्दिक बधाई दी है। यादव ने कहा कि झारखंड में जबसे हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार पार्ट-एक एवं पार्ट-दो बनी है, तबसे छह वर्षों के कार्यकाल के दौरान सभी क्षेत्रों में लाखों नियुक्ति पत्र बांटने का काम किया गया है। विदित है कि महागठबंधन सरकार पार्ट -1 के दौरान मईया सम्मान योजना, किसानों का 2 लाख रुo ऋण माफ, छात्रों को छात्रवृत्ति देने, सरकारी मॉडल स्कूल बनाने सहित अनेकों ज्वलंत मुद्दों पर काम किया है। इस प्रकार झारखंड नियुक्ति पत्र बांटने वाला देश का सबसे अव्वल राज्य बन गया है। जबकि लगभग 18 राज्यों में बीजेपी की डबल इंजन सरकार चल रही है, लेकिन वहां बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या बरकरार है। वहीं, दूसरी तरफ झारखंड में सीमित साधन होने के बावजूद सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य हर क्षेत्रों में काफी आगे बढ़कर जनाकांक्षाओं को पूर्ण करने का काम हो रहा है और प्रतिदिन जनता के सभी वादों को पूरा करने की ओर काम किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सकारात्मक बहुमुखी सोच व दूरदर्शी व्यक्तित्व से झारखंड प्रगतिशील विकास के मामले में आगामी दिनों में देश का मॉडल राज्य बनकर उभरेगा। हेमंत सरकार के कार्यशैली पर सवाल उठाने वाले बीजेपी के तमाम नेताओं को अपनी गिरेबाँ में झांकने की जरूरत है। क्योंकि विगत 25 वर्षों में लगभग 16 वर्ष शासन करने वाले बीजेपी व एनडीए सरकार सिर्फ हाथी उड़ाने का काम किया।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें