मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राजेश महापात्रा पर गोलीचालन मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल Three accused arrested in Rajesh Mahapatra firing case, sent to jail

लेखक: प्रकाशित:
राजेश महापात्रा पर गोलीचालन मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल Three accused arrested in Rajesh Mahapatra firing case, sent to jail
गम्हरिया : बीते मंगलवार की रात गम्हरिया थाना अंतर्गत बलरामपुर जंगल में राजेश महापात्रा नामक युवक पर गोलीचालन मामले में पुलिस ने राकेश उर्फ डब्बू सिंहा, रिशु ठाकुर और विशाल कुमार नामक तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनों राजेश महापात्रा के मित्र ही थे। विदित है कि उनके बीच स्क्रैप व्यवसाय को लेकर कुछ झगड़ा चल रहा था। इसी दौरान बीते मंगलवार की रात रिशु ठाकुर द्वारा शराब पीने के बहाने राजेश को बुलाया गया था। उसके बाद उसको साथ लेकर वह जंगल की ओर चला गया। वहां पहले से मौजूद अन्य दो दोस्तों के साथ मिलकर पहले शराब पी। फिर मौका देखते ही कमर से कट्टा निकालकर उसपर जानलेवा हमला किया। संयोगवश गोली राजेश के पांव में लगी और वह बच गया। इस बावत उसके बयान पर गम्हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज़ कराई गई थी। पुलिस ने नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन