ग़म्हरिया : जेवियर स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रशासनिक कमांडेंट, स्टेशन हेडक्वार्टर, जमशेदपुर के कर्नल ताकीर मुन्तख़ब और सम्मानित अतिथि के रूप में टाटा स्टील, गम्हरिया के सीईओ रंजन कुमार सिंह उपस्थित थे। विद्यालय के सुपीरियर और एक्सआईईटी कॉलेज के प्राचार्य फादर फ्रांसिस, विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन एवं कोषाध्यक्ष फादर जेराल्ड ने उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि के द्वारा परेड का निरीक्षण किया। स्कूल की पांच टीमों - एनसीसी कैडेट, चीता, जैगुआर, पैंथर,लेपर्ड ने स्कूल कमांडर पुन्कित कुमार महतो के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर में विभिन्न टीमों और छोटे बच्चों ने रंगारंग ड्रिल प्रदर्शन प्रस्तुत किया और कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगो का मन मोह लिया। छात्रों के द्वारा हैरतंगेज़ मानव पिरामिड प्रस्तुत कर पूरे मैदान में मौजूद लोगों के बीच देशभक्ति का जोश भर दिया। चारों टीमों के बीच ट्रैक और फ़ील्ड स्पर्धाएँ आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चों में अद्भुत प्रतिभा है। प्रतियोगिता के माध्यम से दक्षता का परिचयचढ़कर मिसाल कायम किया है। अंत में सभी प्रतिभागियों और विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर जगुआर हाउस को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया, वही चीता हाउस की टीम दूसरे स्थान पर रही, तीसरे स्थान पर लेपर्ड हाउस की टीम रही। विद्यालय के बच्चों ने चार विभिन्न हाउस के अंतर्गत मार्च पास्ट किया, जिसमें चीता हाउस को सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट का खिताब दिया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रशासक ब्रदर अमलराज, उप-प्रधानाचार्य सिस्टर निवेदिता, सिस्टर सविता, खेल प्रशिक्षक विकास कुमार सिंह, तूलिका धारा कोले,सुजीत रजक, सुनीता मांझी, प्रभात कुमार मिश्रा समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें