मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों द्वारा किए जा रहे मारपीट में बीचबचाव करने गए झामयू जिलाध्यक्ष पर हमला कर जख्मी किया The JMU district president was attacked and injured when he tried to intervene in a fight between anti-social elements

लेखक: प्रकाशित:
असामाजिक तत्वों द्वारा किए जा रहे मारपीट में बीचबचाव करने गए झामयू जिलाध्यक्ष पर हमला कर जख्मी किया The JMU district president was attacked and injured when he tried to intervene in a fight between anti-social elements
गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया में असामाजिक तत्वों द्वारा किए जा रहे मारपीट के दौरान बीचबचाव करने पहुंचे झारखंड मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोराई को युवकों ने पिटाई कर जख्मी कर दिया। घटना बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। इस बावत गोराई द्वारा आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गम्हरिया के बिको मोड़ के समीप स्थित झारखण्ड मजदुर यूनियन के सम्पर्क कार्यालय के सामने एएसएल कम्पनी के गेट नम्बर 2 के पास तीन युवकों द्वारा एक यूवक को बेहरमी से मारपीट किया जा रहा था। सुचना पाकर झामयू जिला अध्यक्ष सुनील गोराई अपने दो समर्थको के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे और बीच बचाव कर तो मारपीट कर रहे युवकों से इसका कारण पूछने लगे। इतना सुनते ही तीनों युवकों ने गोराई पर ही हमला कर दिया जिससे उनके नाक में गम्भीर चोटें लगी। इसके बाद सभी युवक फरार हो गए। गोराई ने थाना प्रभारी से 24 घंटे के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग किया है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन