मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के शिविर में 35 यूनिट रक्त संग्रहित 35 units of blood collected at the camp of Savarna Mahasangh Foundation

लेखक: प्रकाशित:
सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के शिविर में 35 यूनिट रक्त संग्रहित 35 units of blood collected at the camp of Savarna Mahasangh Foundation
गम्हरिया : सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सरायकेला- खरसावां जिला कमेटी की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गम्हरिया में रक्तदान शिविर का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष धनुर्धर त्रिपाठी के निर्देशानुसार संस्था की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता मिश्रा के नेतृत्व मे किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य रूप से संस्था के प्रदेश अध्यक्ष बाबू बीरेंद्र सिंह, स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ.लक्ष्मी कुमारी, इंटक जिलाध्यक्ष केपी तिवारी, जिलाध्यक्ष मनीष कुमार व भाजपा नेता रविशंकर तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे बढ़कर और कोई दान नहीं है। अत: ऐसे पुण्य कार्यों में सभी लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस शिविर में स्वास्थ्य केंद्र के कई चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने भी रक्तदान किया। इस शिविर के माध्यम से कुल 35 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर के सफल आयोजन में संस्था की महिला मोर्चा  जिलाध्यक्ष सुनीता मिश्रा, ललिता दास, छवि, सोनोका, शैलेश तिवारी, प्रमोद पाठक, दुलारी झा समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन