पटमदा: पटमदा और बोड़ाम प्रखंड के सभी चार लैम्पस में गेहूं बीज की एनएससी और हिल ब्रांड का बीज उपलब्ध करवाया गया है।पटमदा प्रखंड के मुख्य लैम्पस पटमदा और अन्य बांगुडदा, गोबरघूसी व बोड़ाम प्रखंड के बोड़ाम लैम्पस में किसानों के लिए गेहूं की उन्नत किस्म की बीज सरकार के द्वारा उपलब्ध करवाया गया है। जानकारी देते हुए पटमदा लैम्प्स के सचिव रामपद महतो ने बताया कि किसानों के बीच गेहूं बीज का वितरण शुरू कर दिया गया है। किसानों के लिए अन्य लैम्प्स शाखा में भी उचित मूल्य पर गेहूं बीज उपलब्ध है। किसान अपने पोषक क्षेत्र के लैम्प्स से बीज लेना सुनिश्चित करेंगे ताकि सभी किसानों को बीज उपलब्ध हो सके।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें