मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

किशोर स्पॉटिंग क्लब रही फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता Kishore Sporting Club was the winner of the football competition

लेखक: प्रकाशित:
किशोर स्पॉटिंग क्लब रही फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता Kishore Sporting Club was the winner of the football competition
गम्हरिया : भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती सह झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर शनिवार को गम्हरिया के यशपुर में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में किशोर स्पोर्टिंग विजेता रहा जबकि उपविजेता बड़काटांड़ एफसी क्लब रही। बिरसा स्पोर्टिंग क्लब, यशपुर की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने विजेता टीम को 40 हजार की राशि देकर सम्मानित किया, जबकि उप विजेता टीम को समाजसेवी त्रिविक्रम सिंहदेव की ओर से 30 हजार की राशि प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने खेल के विकास पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की कला-संस्कृति के साथ खेल का विकास होना जरूरी है। राज्य में उचित प्लेटफार्म नहीं मिलने के कारण यहां के कई प्रतिभाशाली होनहार खिलाडी आज भी गुमनाम होकर रह गए हैं। उन्होंने राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित इस प्रतियोगिता के आयोजक सह क्लब के अध्यक्ष रामू मुर्मू को साधुवाद दिया। इस मौके पर तीसरे स्थान पर रहे एकेयूएस, प्रतापपुर को समाजसेवी सह पूर्व मुखिया जवाहर लाल महाली ने 15 हजार की राशि देकर सम्मानित किया। चौथे स्थान पर रहे एजेसी चौड़ा, पांचवे स्थान पर रहे साबुज संघ धीराजगंज एवं छठे स्थान पर रहे एचएमएससी, लेदमाडीह को भी नकद राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पूर्व मुखिया जवाहर लाल महाली, राजेश महतो, दुर्गा महतो, दिलीप महतो आदि उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन