मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने 106वीं जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि Congress workers pay tribute to former Prime Minister Indira Gandhi on her 106th birth anniversary

लेखक: प्रकाशित:
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने 106वीं जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि Congress workers pay tribute to former Prime Minister Indira Gandhi on her 106th birth anniversary
गम्हरिया : कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक पर भारत की पूर्व महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 106वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह पूर्व उपाध्यक्ष फुलकांत झा के नेतृत्व में इंदिरा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर फुलकांत झा ने कहा कि इंदिरा गांधी अपने दृढ़ संकल्प, ठोस निर्णय, अमेरिका जैसे देशों को झुकाने वाली लौह महिला के नाम से जानी गई। उन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश बनाने का कार्य किया और पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर दिया था। इस मौके पर लोगों के बीच लड्डू वितरण किया गया। इस मौके पर इंद्रकांत झा, सुनील कुमार, रंजीत पासवान, कार्तिक दास, ईशु बाबू, सुमन शर्मा, राजू रजक, शंभु महतो, पवित्री महतो, सुभाष दास, सुभाष महतो, दिनेश महतो, दुर्लभ दास, रंजन बारिक, राजीव घोष, गुड्डू कुमार, निखिल सरकार, लुकमान, धीरेन, मुमताज, आशिम, इरफान अंसारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन