मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

त्रिपक्षीय वार्ता में मृतक बीरबल मुर्मू की पत्नी को बतौर मुआवजा 25 लाख और मकान बनाकर देने पर बनी सहमति In the tripartite talks, an agreement was reached to provide Rs 25 lakh as compensation and a house to the wife of deceased Birbal Murmu

लेखक: प्रकाशित:
त्रिपक्षीय वार्ता में मृतक बीरबल मुर्मू की पत्नी को बतौर मुआवजा 25 लाख और मकान बनाकर देने पर बनी सहमति In the tripartite talks, an agreement was reached to provide Rs 25 lakh as compensation and a house to the wife of deceased Birbal Murmu
कांड्रा : जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत हुदू पंचायत के पालोबेड़ा गांव में रविवार की अहले सुबह गिट्टी लदे अनियंत्रित हाइवा पलट जाने से डेढ़ वर्षीय बच्ची समेत पिता की हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा को लेकर थाना प्रभारी के पहल के बाद त्रिपक्षीय वार्ता हुई। लीडिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर, प्रशासन, जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों के बीच हुई वार्ता में कंपनी ने सुहानुभूतिपूर्वक परिवार को 25 लाख रूपए और घर बना देने की सहमति लिखित में दिया। इस दौरान श्राद्ध कर्म के लिए तत्काल 50000/- रूपए दिया गया और सोमवार को पुनः 50000/- रूपए पीड़ित परिवार को दिया जाएगा। साथ ही, आगामी बुधवार , 26 नवम्बर को शेष राशि आरटीजीएस के माध्यम से मृतक बीरबल मुर्मू की पत्नी शेफाली मुर्मू के खाते में भेज दिया जाएगा। त्रिपक्षीय वार्ता में लीडिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधक मनोज सिंह, सरायकेला के बीडीओ साधु चरण देवगम, कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू, प्रखंड समन्वयक सावन सोय, कनीय अभियंता नामी सिंह मुंडा, झामुमो नेता कृष्णा बास्के, मुखिया सूगी मुर्मू, पंसस मोनो टुडू, ग्राम प्रधान रागदू किस्कू, लक्ष्मण सरदार, फागु मुर्मू, विजय महतो, राजेश मुर्मू, भगतू मुर्मू, रूपक मुर्मू, मनसा मुर्मू, मंगल मुंडा, बालेश्वर मुर्मू समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन