गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रापचा पंचायत के पिंड्राबेड़ा गांव में रविवार को जयराज नगर का नामकरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सांसद जोबा माझी शामिल हुई। इस मौके पर सांसद ने जयराज नगर के नामकरण बोर्ड का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने वहां लगाए गए नए ट्रांसफार्मर का भी उद्घाटन किया। विदित है कि सांसद जोबा माझी के प्रयास से जयराज नगर में नया ट्रांसफार्मर एवं पोल गाड़े गए हैं। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सांसद को बस्ती के अंदर पक्की सड़क, आसपास के कंपनियों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण एवं अन्य समस्याओं के समाधान की अपील करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर सांसद ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जयराज नगर का नामकरण केवल कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहे, बल्कि अंचल कार्यालय से समन्वय स्थापित करते हुए मान्यता प्राप्त करने का भी प्रयास होना चाहिए। उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि अलग-अलग पार्ट में बस्ती में पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान जयराज नगर के लोगों ने सांसद को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर रापचा के पूर्व मुखिया जवाहरलाल महाली, झामुमो जिला सचिव वैद्यनाथ टुडू, पश्चिम सिंहभूम झामुमो जिला सचिव राहुल आदित्य, समाजसेवी कालीपद सोरेन, जयराज नगर विकास समिति के रामजी सिंहदेव, सुग्रीव मुखी, विजय कुमार, आसीत आचार्य, गोपाल सिंह, अजय लाल, रत्नेश दुबे, विशेश्वर महाली, दिनेश महतो, दीपांकर पटनायक, मुनी पांडेय, कार्तिक महतो, संजीव प्रधान, राजेश महाली, जितेंद्र प्रमाणिक समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें