मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा के पालोबेड़ा में कच्चे मकान पर हाईवा पलटने से पिता-पुत्री की मौत, मां घायल Father and daughter killed, mother injured after a truck overturned on a mud house in Palobeda, Kandra

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा के पालोबेड़ा में कच्चे मकान पर हाईवा पलटने से पिता-पुत्री की मौत, मां घायल Father and daughter killed, mother injured after a truck overturned on a mud house in Palobeda, Kandra
कांड्रा : रविवार की अहले सुबह कांड्रा थाना अंतर्गत हुदु पंचायत के पालोबेड़ा गांव में गिट्टी लदा एक हाईवा अनियंत्रित होकर मिट्टी के एक घर पर पलट जाने से करीब डेढ़ वर्षीय बच्ची समेत उसके पिता की मौत हो गई। मृतकों में बीरबल मुर्मू (30) और उसकी करीब डेढ़ वर्षीय बेटी अन्नूश्री मुर्मू शामिल है। उक्त घटना में बीरबल मुर्मू की पत्नी को भी हल्की चोटें लगी। घटना के समय सभी घर के अंदर ही सो रहे थे। हाईवा लीडिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी का था। उक्त घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लीडिंग कंस्ट्रक्शन के खिलाफ मोर्चा खोल कर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि भारी वाहनों की तेज रफ़्तार और लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कंपनी और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा पुलिस पालोबेड़ा गांव पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटी है। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। फिलहाल ग्रामीण  सड़क पर डटे हैं। वाहन पलटने के बाद चालक मौका मिलते ही फरार हो गया।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन